Report by manisha yadav
रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में रात लगभग एक बजे भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि विश्वविद्यालय परिसर और हॉस्टल की बिजली व्यवस्था घंटों तक बाधित रही। घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय के खेत परीक्षण क्षेत्र में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने कई एकड़ क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे कृषि अनुसंधान और परीक्षण कार्य को बड़ा नुकसान पहुंचा है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक करीब 20 लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
