रायपुर में 23 मई को रोजगार मेला, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से PM मोदी देंगे नियुक्ति पत्र

Report by manisha yadav

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलो द्वारा 23 मई 2026 को पूरे देश के 47 स्थान पर रोजगार मेला के तहत देशभर के 51 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरी हेतु नियुक्ति पत्रों का वितरण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया जाएगा। रोजगार मेला का आयोजन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, एन आई टी के सामने साइंस कॉलेज के पास रायपुर में दिनांक 23 मई 2026 को आयोजित होगा।

इस रोजगार मेले में रेलवे, पोस्टल, वित्त सेवा ,स्वास्थ्य सेवा, हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड विभागों में चयनित लगभग 257 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। इससे न केवल चयनित अभ्यर्थियों को उनके भविष्य के निर्माण में एक सशक्त आधार मिलेगा, बल्कि यह पहल समूचे क्षेत्र के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

रोजगार मेला के मुख्य अतिथि दुर्गादास उइके जनजातीय केंद्रीय राज्य मंत्री रहेंगे । इस कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल , सांसद लक्ष्मी वर्मा रायपुर राज्य सभा सहित रायपुर शहर के विधायक राजेश मूणत, पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू एवं रेलवे से मंडल रेल प्रबंधक दयानंद एवं रायपुर रेल मंडल के वरिष्ठ अधिकारी सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *