Report by manisha yadav
रायपुर। छत्तीसगढ़ पत्रकार यूनियन द्वारा राजधानी रायपुर के सक्रिय एवं निर्भीक पत्रकार श्री अफरोज ख्वाजा को राजधानी रायपुर जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर पत्रकार साथियों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का वातावरण है। यह नियुक्ति संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की सहमति से की गई है।

श्री अफरोज ख्वाजा लंबे समय से पत्रकारिता के माध्यम से जनसमस्याओं, सामाजिक मुद्दों एवं आम जनता की आवाज को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। उनकी सक्रियता, निष्पक्ष कार्यशैली एवं पत्रकार हितों के प्रति समर्पण को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

इस नियुक्ति से राजधानी रायपुर में पत्रकारों की आवाज और अधिक मजबूती के साथ उठेगी तथा पत्रकार हितों की रक्षा, संगठन के विस्तार एवं पत्रकार एकता को नई दिशा मिलेगी।
श्री अफरोज ख्वाजा ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व एवं सभी पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करेंगे।
छत्तीसगढ़ पत्रकार यूनियन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।
