सोने और चांदी के दामों में कमी, खरीदने का सही समय?

Report by manisha yadav

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में आज मंगलवार को एक बार फिर से बदलाव देखने को मिला है। कल जहां सोमवार को गोल्ड और सिल्वर का रेट काफी बढ़ गया था। वहीं, आज की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की तरफ से जारी रेट के अनुसार आज 24 कैरेट गोल्ड का रेट कल शाम के मुकाबले 552 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया है। चांदी का दाम एक बार फिर से 2.50 लाख रुपये के नीचे आ गया है। बता दें, सोमवार को केंद्र सरकार की तरफ से सोने और चांदी की बेस इंपोर्ट प्राइस में इजाफा किया गया था।

इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की तरफ से जारी कीमतों के अनुसार आज मंगलवार को गोल्ड का रेट 150094 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इससे पहले सोमवार की शाम को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 150646 रुपये प्रति 10 ग्राम था। यानी कल के मुकाबले कीमतों में 552 रुपये की गिरावट दर्ज हुई है।

23 कैरेट गोल्ड का रेट आज 149943 रुपये, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 137486 रुपये, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 112571 रुपये और 14 कैरेट गोल्ड का रेट 87805 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है।

आज मंगलवार को चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। 1 किलोग्राम चांदी का रेट आज 247067 रुपये है। इससे पहले कम शाम को 251488 रुपये प्रति किलोग्राम था। यानी कल के मुकाबले आज चांदी की कीमतों में 4421 रुपये की गिरावट देखने को मिली है। बता दें, शुक्रवार को चांदी का रेट 242582 रुपये था। तब की तुलना में आज सिल्वर का रेट अभी अधिक ही है।

सोमवार को सरकार की तरफ से सोने और चांदी को लेकर बड़ा फैसला हुआ। सीबीआईसी ने सोने के बेस इम्पोर्ट प्राइस को 5 डॉलर प्रति 10 ग्राम बढ़ा दिया है। जिसके बाद अब सोने का बेस इम्पोर्ट प्राइस 1348 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी के बेस इम्पोर्ट प्राइस में 83 डॉलर प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई है। जिसके बाद दाम 2175 डॉलर प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया है।

ईरान-अमेरिका के बीच समझौते के ऐलान से गोल्ड मार्केट में राहत देखने को मिल रही है। इस फैसले से कच्चे तेल का दाम कम हो रहा है। जिसका असर गोल्ड मार्केट पर भी आने वाले समय में दिखेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *