स्वतंत्रता दिवस पर विकास की नई सौगात, पुरन्दर मिश्रा ने किया शेड का लोकार्पण

Report by manisha yadav

जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और कदम, एसबीआई कॉलोनी बाल उद्यान में ₹5 लाख के शेड का लोकार्पण

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के रमण मंदिर वार्ड क्रमांक 14 अंतर्गत एसबीआई कॉलोनी स्थित बाल उद्यान में विधायक निधि से ₹5 लाख की लागत से निर्मित शेड निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि विकास का वास्तविक उद्देश्य जनसुविधाओं का विस्तार और नागरिकों के जीवन को अधिक सहज एवं सुविधाजनक बनाना है। बाल उद्यान में निर्मित यह शेड बच्चों, बुजुर्गों एवं क्षेत्रवासियों के लिए उपयोगी साबित होगा तथा उद्यान को वर्षभर अधिक सुविधाजनक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

विधायक श्री मिश्रा ने कहा कि रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार, अधोसंरचना विकास और नागरिकों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं। जनहित से जुड़े कार्यों को गति देकर क्षेत्र को सुविधासंपन्न और विकसित बनाने का प्रयास लगातार जारी है।

कार्यक्रम में रायपुर नगर निगम सभापति श्री सूर्यकांत राठौर, पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्री महेन्द्र खोडियार सहित वार्ड के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हुए इस विकास कार्य के लोकार्पण ने क्षेत्र में जनसेवा और विकास के संकल्प को और मजबूत किया। जनसुविधा, विकास और जनसेवा के संकल्प के साथ रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *