Today

महासमुंद में नकली होलोग्राम और लेबल लगाकर बेच रहे थे शराब, पुलिस ने पकड़ा सिंडिकेट, हरियाणा-ओडिशा के 7 तस्कर गिरफ्तार

 महासमुंद। नकली होलोग्राम और छत्तीसगढ़ स्टेट के नकली लेबल लगाकर शराब तस्करी करने वाले संगठित सिंडिकेट का सरायपाली पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3229 लीटर 860 मिलीलीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है, जिसकी कीमत 22 लाख 15 हजार 120 रुपये बताई गई है। मामले में अब तक सात आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।डस्टर कार से शुरू हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार 11 अगस्त को राजेश पटेल, अजित पटेल और अमित पटेल को डस्टर कार से 25 पेटी में 1192 पौव्वा गोवा अंग्रेजी शराब का परिवहन करते पकड़ा गया था। कार से 214 लीटर 560 मिलीलीटर शराब जब्त की गई। अमित की निशानदेही पर विभिन्न ब्रांड की 46 बोतलें भी बरामद हुईं। इसके बाद कंटेनर पेटी गोवा शराब जब्त की गई।जांच में रायगढ़ निवासी विनय सिंह ठाकुर और फरीदाबाद, हरियाणा निवासी धीरज आहूजा को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार धीरज नकली होलोग्राम, लेबल, बोतल और कंटेनर उपलब्ध कराने वाले अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़ा है। आबकारी विभाग की जांच में नकली होलोग्राम व लेबल की पुष्टि होने के बाद प्रकरण में बीएनएस की धाराएं जोड़ी गईं।50 लाख की संपत्ति जब्त, चार जिलों में फैला है नेटवर्क

पुलिस ने 25 सितंबर को आयुस महापात्र और अविनाश पंडा को भी गिरफ्तार किया। कार्रवाई में कंटेनर, डस्टर, क्रेटा कार और मोबाइल सहित करीब 50 लाख 30 हजार 120 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। प्रकरण में महासमुंद, सारंगढ़, रायगढ़ और जांजगीर क्षेत्र में फैले नेटवर्क की कड़ियों की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *