Today

छत्तीसगढ़ को रेलवे का बड़ा तोहफा, एलटीटी-सांतरागाछी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, प्रदेश के कई जिलों को होगा फायदा

 रायपुर। नवरात्र, दुर्गा पूजा और दशहरा में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) और सांतरागाछी के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह साप्ताहिक ट्रेन दोनों दिशाओं में चार-चार फेरे लगाएगी। उम्मीद की जा रही है इससे यात्रियों को कन्फर्म बर्थ की सुविधा मिलेगी।6 से 27 अक्टूबर तक हर मंगलवार को चलेगी

गाड़ी संख्या 01107 एलटीटी-सांतरागाछी पूजा स्पेशल ट्रेन छह से 27 अक्टूबर तक हर मंगलवार को एलटीटी से चलेगी। इसी तरह वापसी में गाड़ी संख्या 01108 सांतरागाछी-एलटीटी पूजा स्पेशल आठ से 29 अक्टूबर तक हर गुरुवार को सांतरागाछी से रवाना होगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत यह ट्रेन गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर और रायगढ़ स्टेशनों पर रुकेगी।एलटीटी से दोपहर सवा दो बजे पहुंचेगी रायपुर

एलटीटी-सांतरागाछी स्पेशल (01107) एलटीटी से रात 08.20 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 02.15 बजे दुर्ग, दोपहर 02.55 बजे रायपुर, शाम 04.45 बजे बिलासपुर और 06.33 बजे रायगढ़ पहुंचेगी। तीसरे दिन सुबह पांच बजे यह ट्रेन सांतरागाछी पहुंचेगी।वापसी में सांतरागाछी-एलटीटी स्पेशल (01108) सांतरागाछी से सुबह 11 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन रात 08.08 बजे रायगढ़, 10.25 बजे बिलासपुर तथा अगले दिन रात 12.05 बजे रायपुर और 01.10 बजे दुर्ग होते हुए रात 09.30 बजे एलटीटी पहुंचेगी।

दुर्ग, रायपुर व बिलासपुर में ठहराव

इस स्पेशल ट्रेन में दो पावरकार, 15 एसी-थ्री, तीन एसी-टू, एक एसी-फर्स्ट और एक पेंट्रीकार सहित कुल 22 एलएचबी कोच की सुविधा रहेगी। मार्ग में यह ट्रेन ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, मलकापुर, अकोला, बडनेरा, नागपुर, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर और खड़गपुर स्टेशनों पर रुकेगी।[rashi mandal]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *