Today

भोपाल में नवविवाहिता की मौत, जहरीला पदार्थ पीने की आशंका; दो दिन इलाज के बाद हमीदिया में गई जान

भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के आदमपुर छावनी में 23 वर्षीय नवविवाहिता ने जहरीला पदार्थ पीकर खुदकुशी कर ली। शुक्रवार दोपहर तबीयत बिगड़ने पर स्वजन उसे 1250 अस्पताल लेकर पहुंचे थे। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे हमीदिया अस्पताल रेफर कर दिया। यहां शनिवार रात करीब आठ बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

तीन साल पहले की थी अपनी पसंद से शादी

पुलिस के अनुसार रेखा पति लखन नायक आदमपुर छावनी में रहती थी। मूलत: आगर मालवा की रहने वाली रेखा ने करीब तीन साल पहले लखन से अपनी पसंद से शादी की थी। लखन मजदूरी करता है।

भतीजे ने दी उल्टियां होने की सूचना

शुक्रवार सुबह वह काम पर चला गया था। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उसके भतीजे ने फोन कर बताया कि रेखा को उल्टियां हो रही हैं। सूचना मिलते ही लखन घर पहुंचा और उसे अस्पताल लेकर गया। हालत बिगड़ने पर उसे हमीदिया रेफर कर दिया गया।

घर में मिली इल्लीमार कीटनाशक की शीशी

अस्पताल की सूचना पर पुलिस रेखा के बयान दर्ज करने पहुंची थी, लेकिन उसकी हालत बयान देने की नहीं थी। पति लखन ने पुलिस को बताया कि घर से इल्लीमार कीटनाशक की शीशी मिली है। आशंका है कि रेखा ने यही जहरीला पदार्थ पीया था।[rashi mandal]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *