
रायपुर। खमतराई थाना क्षेत्र के बजरंग नगर उरकुरा निवासी 64 वर्षीय किराना दुकानदार को साइबर ठगों ने करीब डेढ़ महीने तक डिजिटल अरेस्ट के नाम पर अपने जाल में फंसाए रखा। ठगों ने पहले महिला बनकर फोन किया और बताया कि उसके नाम से आईसीआईसीआई बैंक खाते में 6 करोड़ 80 लाख रुपये की मनी लांड्रिंग हुई है।
इसके बाद अलग-अलग लोगों ने सीबीआई अधिकारी और आईपीएस अधिकारी बनकर उसे डराया-धमकाया। परिवार को गिरफ्तार कराने की धमकी दी और लगातार वीडियो कॉल पर निगरानी में रखा। घबराए दुकानदार ने अपनी जमा पूंजी और सोने के जेवर बेचकर जुटाए 8.50 लाख रुपये अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए। रायपुर। खमतराई थाना क्षेत्र के बजरंग नगर उरकुरा निवासी 64 वर्षीय किराना दुकानदार को साइबर ठगों ने करीब डेढ़ महीने तक डिजिटल अरेस्ट के नाम पर अपने जाल में फंसाए रखा। ठगों ने पहले महिला बनकर फोन किया और बताया कि उसके नाम से आईसीआईसीआई बैंक खाते में 6 करोड़ 80 लाख रुपये की मनी लांड्रिंग हुई है।
इसके बाद अलग-अलग लोगों ने सीबीआई अधिकारी और आईपीएस अधिकारी बनकर उसे डराया-धमकाया। परिवार को गिरफ्तार कराने की धमकी दी और लगातार वीडियो कॉल पर निगरानी में रखा। घबराए दुकानदार ने अपनी जमा पूंजी और सोने के जेवर बेचकर जुटाए 8.50 लाख रुपये अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए।[rashi mandal]
