Today

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त जारी, 67.38 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचे ₹1-1 हजार, ऐसे चेक करें स्टेटस

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त जारी, 67.38 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचे ₹1-1 हजार, ऐसे चेक करें स्टेटस

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को राज्य की महिलाओं के लिए एक बड़ी वित्तीय सौगात जारी की। मुख्यमंत्री ने ‘सेवा सेतु’ पोर्टल के माध्यम से महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त के रूप में प्रदेश की 67 लाख 38 हजार से अधिक माताओं और बहनों के बैंक खातों में ₹632.40 करोड़ की राशि सीधे ट्रांसफर (DBT) की।

दुर्ग में आयोजित इस भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, दुर्ग सांसद विजय बघेल और अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ भारी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

महतारी वंदन योजना के तहत अब तक ₹20,700 करोड़ वितरित

छत्तीसगढ़ में वर्तमान सरकार के गठन के बाद से महतारी वंदन योजना के अंतर्गत अब तक महिला हितग्राहियों को कुल ₹20,700 करोड़ से अधिक की आर्थिक सहायता प्रदान की जा चुकी है।

इस अवसर पर दुर्ग जिले के निवासियों को विकास कार्यों के रूप में ₹218 करोड़ की विभिन्न सौगातें भी समर्पित की गईं। साथ ही, श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिकों के खातों में 3 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की गई और प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को उनके नए मकानों की चाबियां सौंपी गईं।

घर बैठे मोबाइल से ऐसे जांचें खाते में आए ₹1,000 की स्थिति

यदि आप महतारी वंदन योजना की इस नई किस्त की स्थिति अपने मोबाइल पर देखना चाहते हैं, तो बैंक शाखा जाने के बजाय आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल के जरिए नीचे दी गई प्रक्रिया अपनाकर आसानी से भुगतान का स्टेटस चेक कर सकते हैं:

  • सबसे पहले महतारी वंदन योजना के आधिकारिक वेब पोर्टल (mahatarivandan.cgstate.gov.in) पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” लिंक पर क्लिक करें।
  • नए स्क्रीन पर अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर अथवा लाभार्थी क्रमांक (Beneficiary ID) दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर दिख रहा सुरक्षा कोड (Captcha Code) सही-सही भरें।
  • अंत में ‘सबमिट’ (Search/Submit) बटन पर क्लिक करें।
  • ऐसा करते ही स्क्रीन पर आपके आवेदन की वर्तमान स्थिति और खाते में भेजी गई राशि की पूरी जानकारी आ जाएगी।[rashi mandal]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *