Today

Bilaspur (खबरीलाल न्यूज़) :: डॉ. सुमेला चटर्जी को इंडक्शन प्रोग्राम के बाद भावभीनी विदाई के साथ कलेक्टर एवं एसएसपी ने किया सम्मानित !

2012 से महाविद्यालय से जुड़ीं डॉ. सुमेला चटर्जी ने इंचार्ज प्रिंसिपल (MBA & MCA) तक का सफर किया तय, अब नई जिम्मेदारियों की ओर अग्रसर।      बिलासपुर, 12 अक्टूबर 2026। बिलासपुर के प्रतिष्ठित सी.एम. दुबे पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज (सीएमडी कॉलेज) में आयोजित इंडक्शन कार्यक्रम उस समय एक विशेष और भावनात्मक अवसर बन गया, जब वर्ष 2012 से महाविद्यालय से जुड़ीं  वर्तमान में इंचार्ज प्रिंसिपल (MBA & MCA) डॉ. सुमेला चटर्जी को विदाई के अवसर पर बिलासपुर कलेक्टर आईएएस संजय अग्रवाल एवं डीआईजी/एसएसपी आईपीएस रजनेश सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। महाविद्यालय में अपने लंबे शैक्षणिक सफर के दौरान डॉ. चटर्जी ने विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए इंचार्ज प्रिंसिपल के पद तक का सफर तय किया। अब वे अपने जीवन एवं पेशेवर करियर के एक नए अध्याय की ओर अग्रसर हैं।       लिंक रोड स्थित महाविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए आयोजित इंडक्शन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि डीआईजी/एसएसपी रजनेश सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के चेयरमैन डॉ. संजय दुबे ने की। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।


khabrilal2012 से महाविद्यालय से जुड़ीं डॉ. सुमेला चटर्जी ने इंचार्ज प्रिंसिपल (MBA & MCA) तक का सफर किया तय, अब नई जिम्मेदारियों की ओर अग्रसर।      बिलासपुर, 12 अक्टूबर 2026। बिलासपुर के प्रतिष्ठित सी.एम. दुबे पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज (सीएमडी कॉलेज) में आयोजित इंडक्शन कार्यक्रम उस समय एक विशेष और भावनात्मक अवसर बन गया, जब वर्ष 2012 से महाविद्यालय से जुड़ीं  वर्तमान में इंचार्ज प्रिंसिपल (MBA & MCA) डॉ. सुमेला चटर्जी को विदाई के अवसर पर बिलासपुर कलेक्टर आईएएस संजय अग्रवाल एवं डीआईजी/एसएसपी आईपीएस रजनेश सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। महाविद्यालय में अपने लंबे शैक्षणिक सफर के दौरान डॉ. चटर्जी ने विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए इंचार्ज प्रिंसिपल के पद तक का सफर तय किया। अब वे अपने जीवन एवं पेशेवर करियर के एक नए अध्याय की ओर अग्रसर हैं।       लिंक रोड स्थित महाविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए आयोजित इंडक्शन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि डीआईजी/एसएसपी रजनेश सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के चेयरमैन डॉ. संजय दुबे ने की। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *