Today

मेरी कोई कीमत तो लगे, कुछ मिल रहा नहीं है और बाजार में बिक जाऊं: आजम खान

 भाजपा, सपा, कांग्रेस, बसपा समेत सभी दलों की लगभग पूरी हो गई हैं और रोजाना नेता एक-दूसरे पर हमलावर हैं। पिछले दिनों डासना जेल से हुई आजम खान की रिहाई ने भी चुनाव को दिलचस्प बना दिया है। एक ताजा इंटरव्यू में खान ने ओवैसी समेत तमाम अन्य नेताओं पर अपनी बात रखी है। उन्होंने तंज कसते हुए खुद को लेकर कहा है कि मेरी कोई कीमत तो लगे, कुछ मिल रहा नहीं और आप कहते हो कि बाजार में ऐसे ही बिक जाऊं।

सपा नेता से पूछा गया कि एक थ्योरी चल रही है कि आजम खान रिहा हुए नहीं हैं, बल्कि चुनाव के लिए उन्हें रिहा करवाया गया है। वरिष्ठ पत्रकार अजीत अंजुम के यूट्यूब चैनल से बात करते हुए आजम खान ने कहा, ”मैं तो यह वादा लेना चाहूंगा कि मुझे अब फिर से जेल न भेजें।” उन्होंने भाजपा पर बिना नाम लिए तंज कसते हुए कहा कि वे जो चाहते हैं, वैसा करके दिखाऊंगा, लेकिन कुछ इनाम भी तो मिले।

यूपी के पूर्व मंत्री खान ने आगे कहा, ”अब आप प्याला मेरे हाथ में दे दें, लेकिन उसमें कोई सिक्का भी न डालें तो इस प्याले को तो मैं फेंक दूंगा। गली में रह रहा हूं, जेनरेटर भी नहीं हैं, मेरे लिए कुछ करें तो। मेरे लिए भी तो कुछ जायदाद खड़ी की जाए। हैदराबाद में तो हो जाती है। मेरा भी वैसा महल बनवा दें। मैं गली में रह रहा हूं, लेकिन वे कुछ कर नहीं रहे हैं। बिना पैसों के तो बाजार में कोई सामान नहीं खरीदा जा सकेगा।” आजम खान ने कहा कि मैं बहुत अदना सा सामान हूं, लेकिन मेरी कोई कीमत तो लगे। कुछ मिल रहा नहीं है और बाजार में बिक जाऊं? किसलिए। दरअसल, सोशल मीडिया पर आजम खान की रिहाई के काफी चर्चे हैं। कई का मानना है कि आजम की रिहाई जानबूझकर करवाई गई, ताकि भाजपा को इससे फायदा हो। आजम यूपी चुनाव के चलते कुछ बयानबाजी करेंगे और उससे फायदा भाजपा उठा सकती है।

अब्दुल अल्लाह का नाम, आजम का ओवैसी पर पलटवार

सपा नेता ने ओवैसी के यूपी चुनाव में एंट्री पर कहा कि उनकी पार्टी के चार पांच विधायक जीता करते थे। मैं उनके हौसले की दाद देता हूं। खुद चार विधायक हैं, वे चार सौ पर चुनाव लड़ने आ रहे हैं। मैं समझता हूं कि वे फौलाद से बने हुए हैं और शेर हैं। क्या यह मामूली बात है। अब्दुल दरी नहीं उठाएगा। मैं अल्लाह से तौबा करके यह बात कह रहा हूं। लानत हो मुझपर और हर उस इंसान पर जो अब्दुल से दरी उठाने की बात कर रहा है, क्योंकि अब्दुल अल्लाह का नाम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *