छत्तीसगढ़ में व्याख्याता पदोन्नति काउंसिलिंग पूरी, 154 शिक्षकों ने दी नई पदस्थापना पर सहमति
रायपुर। लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देशानुसार शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय शंकर नगर रायपुर में व्याख्याता तथा व्याख्याता एलबी टी-संवर्ग के पदों पर पदोन्नति के उपरांत पदस्थापना के लिए ऑनलाइन ओपन काउंसिलिंग आयोजित की गई। इस प्रक्रिया में कुल 194 पात्र अभ्यर्थियों की सूची तैयार की गई थी, जिसमें से 160 शिक्षक प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित हुए।…
