Today

शोहदाए करबला के नाम पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन, पर्यावरण को स्वच्छ, हरित एवं सुरक्षित बनाने का लिया संकल्प, पिलाया गया हुसैनी सबील

Report by manisha yadav

रायपुर : मोहर्रम के मौके पर शोहदाए करबला के नाम पर गुलामाने औलिया कमेटी ने औलिया चौक में वृक्षारोपण किया. साथ ही लोगों को हुसैनी सबील पिलाया गया. सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई. सभी ने पर्यावरण को स्वच्छ, हरित एवं सुरक्षित बनाने के लिए लगातार प्रयास करने का संकल्प लिया.

इस मौके पर शहर सीरतुन्नबी कमेटी सदर सोहेल सेठी, नोमान अकरम, नईम रिजवी, अशरफी राहिल रऊफी, निहाल खान, शोबी भाई, अब्दुल गनी, बाबा भाई, फारुक भाई, अलीम भाई, कय्यूम भाई, फिदा भाई, अज्जु भाई, रफीक सिद्दीकी और कमेटी के सदर मोहम्मद इकबाल ने खिराजे अकीदत पेश करते हुए अपनी खिदमत पेश की.

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मकसद पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समाज को ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित करना था. बढ़ते वायु प्रदूषण और लगातार बढ़ रहे तापमान को नियंत्रित करने का सबसे प्रभावी उपाय ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करना है. उन्होंने सभी से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया.

उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण के प्रमुख पर्यावरणीय लाभों में से एक वायुमंडल में कार्बन के स्तर को कम करने में इसकी भूमिका है. पेड़ प्रकाश संश्लेषण के दौरान कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करते हैं. जिससे ग्रीनहाउस प्रभाव कम होता है. इससे वैश्विक तापमान वृद्धि को धीमा करने और समग्र कार्बन उत्सर्जन को कम करने में मदद मिलती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *