नई दिल्ली। सितंबर का महीना आधा बीत चुका है और मानसूनी सीजन के 15 दिन बाकी है। इस दौरान मध्य प्रदेश में 88 फीसदी बारिश हो चुकी है। इस सीजन में प्रदेश के कुछ जिलों में झमाझम बारिश हुई तो कुछ जिलों में कोटा पूरा नहीं हो सका है।मानसूनी मौसम में भोपाल और ग्वालियर समेत 18 जिलों में जमकर पानी बरसा तो वहीं इंदौर-उज्जैन और जबलपुर समेत 37 जिलों में बारिश का कोटा पूरा नहीं हो सका। मौसम विभाग की माने तो अगले चार दिनों में प्रदेश में भारी बारिश या अति बारिश का कोई अनुमान नहीं है।15 सितंबर से सिस्टम कमजोर
उल्लेखनीय है कि, बीते चार दिनों से प्रदेश के पश्चिमी जिलों में बारिश का दौर चल रहा था। इस दौरान भोपाल, इंदौर, उज्जैन, चंबल और नर्मदापुरम में पानी बरस रहा था। सोमवार को भी कुछ जिलों में बारिश देखने को मिली है।
मंगलवार 15 सितंबर को बारिश का सिस्टम कमजोर देखने को मिल रहा है। इस दौरान दो दिनों तक कई हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।15 सितंबर से सिस्टम कमजोर
उल्लेखनीय है कि, बीते चार दिनों से प्रदेश के पश्चिमी जिलों में बारिश का दौर चल रहा था। इस दौरान भोपाल, इंदौर, उज्जैन, चंबल और नर्मदापुरम में पानी बरस रहा था। सोमवार को भी कुछ जिलों में बारिश देखने को मिली है।
मंगलवार 15 सितंबर को बारिश का सिस्टम कमजोर देखने को मिल रहा है। इस दौरान दो दिनों तक कई हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।