Today

महासमुंद में फैक्ट्री के बिजली बिल का सात लाख बकाया चुकाने मालिक ने कर्मचारी के साथ मिलकर रायपुर के गुढ़ियारी में की सेंधमारी

 रायपुर। गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के रामनगर स्थित श्री लक्ष्मी विनायक ज्वेलर्स में हुई सेंधमारी का पुलिस ने खुलासा किया है। दुकान की दीवार तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने वाले दो आरोपितों विशाल सचदेव और सूरज ढीमर को गिरफ्तार किया है। विशाल ही इस पूरी वारदात का मास्टरमाइंड है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से करीब 14.51 लाख रुपये का सामान, वारदात में इस्तेमाल स्वीफ्ट कार और एक्टिवा बरामद की है। मामले में शामिल एक अन्य आरोपित फरार है।

पुलिस के अनुसार विशाल सचदेव ने महासमुंद में बर्फ की फैक्ट्री शुरू करने के लिए लाखों रुपये का कर्ज लिया था। कारोबार नहीं चलने के कारण वह आर्थिक परेशानी में आ गया। फैक्ट्री का करीब सात लाख रुपये बिजली बिल भी बकाया था। इसी आर्थिक दबाव के चलते उसने फैक्ट्री में काम करने वाले सूरज ढीमर और एक अन्य साथी के साथ मिलकर ज्वेलर्स में चोरी की योजना बनाई। रायपुर। गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के रामनगर स्थित श्री लक्ष्मी विनायक ज्वेलर्स में हुई सेंधमारी का पुलिस ने खुलासा किया है। दुकान की दीवार तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने वाले दो आरोपितों विशाल सचदेव और सूरज ढीमर को गिरफ्तार किया है। विशाल ही इस पूरी वारदात का मास्टरमाइंड है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से करीब 14.51 लाख रुपये का सामान, वारदात में इस्तेमाल स्वीफ्ट कार और एक्टिवा बरामद की है। मामले में शामिल एक अन्य आरोपित फरार है।

पुलिस के अनुसार विशाल सचदेव ने महासमुंद में बर्फ की फैक्ट्री शुरू करने के लिए लाखों रुपये का कर्ज लिया था। कारोबार नहीं चलने के कारण वह आर्थिक परेशानी में आ गया। फैक्ट्री का करीब सात लाख रुपये बिजली बिल भी बकाया था। इसी आर्थिक दबाव के चलते उसने फैक्ट्री में काम करने वाले सूरज ढीमर और एक अन्य साथी के साथ मिलकर ज्वेलर्स में चोरी की योजना बनाई।[rashi mandal]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *