Today

एमपी के इस जिले को मिला ₹460 करोड़ से अधिक का तोहफा, 74 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

 मंडला। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा मंडला जिले में 260 करोड़ 62 लाख 38 हजार रुपये की लागत के 47 विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं 200 करोड़ 2 लाख 38 हजार रुपये की लागत के 27 विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया।

मंडला में बनेगा टाइगर सफारी जू और रेस्क्यू सेंटर

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके की मांग पर मंडला में टाइगर सफारी-जू स्थापित करने की महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कहा कि मंडला आने वाले पर्यटक यदि सफारी के दौरान बाघ का दीदार नहीं कर पाते हैं, तो ज़ू के माध्यम से उन्हें बाघ सहित वन्यजीवों को देखने का अवसर मिलेगा।

इसके साथ ही यहां वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर भी स्थापित किया जाएगा। जिसमें घायल एवं बीमार वन्यप्राणियों का इलाज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे मंडला में पर्यटन को नई दिशा मिलेगी तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा

मुख्यमंत्री ने घुघरी एवं मोहगांव में महाविद्यालय प्रारंभ करने की घोषणा करते हुए क्षेत्र में उच्च शिक्षा के अवसर बढ़ाने की बात कही। उन्होंने एमएसएमई के माध्यम से चार-चिरोंजी जैसे लघु वनोपज की प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने की घोषणा भी की, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और लघु उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा।

मेडिकल कॉलेज का निर्माण हो रहा है तथा क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक के लिए 16.63 करोड़ की स्वीकृति का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं से जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा।

दुग्ध सहकारी समितियों को सशक्त किया जाएगा

डॉ. यादव ने कहा कि मंडला जिले में पान की खेती को विकसित किया जाएगा ताकि स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सकेगा। इसके साथ ही पशुधन संवर्धन व दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए दुग्ध समितियों को सशक्त करने के लिए कहा ताकि दुग्ध उत्पादक किसानों को उचित लाभ मिल सके।

इसके लिए गांव-गांव में दुग्ध सहकारी समितियां बनाई जाएंगी और किसानों को दूध का सही दाम दिलाया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि अभी 1500 सुगम बस परिवहन सेवा प्रारंभ की गई है, आने वाले समय में गांव-गांव तक इसका विस्तार किया जाएगा। जिससे गरीबों को गांव से आने-जाने के लिए सरकारी बस और सार्वजनिक परिवहन की सेवा मिल सकेगी।

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के तहत स्कूटी की चाबी सौंपी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पहले शालाओं में ड्रॉपआउट बच्चों की संख्या 14 प्रतिशत थी लेकिन अब सांदीपनि विद्यालय जैसे शैक्षणिक संस्थाएं बनने से ड्रॉपआउट बच्चों की संख्या शून्य प्रतिशत हो गई है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा जिले के 163 मेधावी विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के तहत स्कूटी की चाबी सौंपी और यातायात सुरक्षा के लिए हेलमेट भी पहनाए।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यों, योजनाओं एवं गतिविधियों के संबंध में लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया गया।

जिले के विकास को मिलेगी नई गति

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके ने कहा कि मंडला की पावन धरती पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आगमन जिलेवासियों के लिए गौरव और सौभाग्य का विषय है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश के साथ-साथ मंडला जिले में भी विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं।उन्होंने कहा कि मंडला सहित पूरे क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और पर्यटन के क्षेत्र में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। आज जिन विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया जा रहा है, उनसे आने वाले समय में जिले के विकास को और गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि मंडला की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, प्राकृतिक संपदा और पर्यटन की संभावनाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

47 विकास कार्यों का भूमि पूजन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा मंडला जिले में 260 करोड़ 62 लाख 38 हजार रुपये की लागत से कुल 47 विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया। जो इस प्रकार हैं…

  • मगरदा-बोदा-तिलहरी मार्ग, लंबाई 4.50 किलोमीटर, लागत 9.3985 करोड़ रुपये।
  • खैरी-झुरकी-पौड़ी मार्ग में बुढ़नेर नदी पर पहुंच मार्ग सहित पुल निर्माण, लागत 14.52 करोड़ रुपये।
  • शासकीय महाविद्यालय नारायणगंज, लागत 16.78 करोड़ रुपये।
  • नवीन एकीकृत कलेक्टर कार्यालय भवन मंडला, लागत 33.92 करोड़ रुपये।
  • नवीन नर्सिंग कॉलेज मंडला, लागत 14.80 करोड़ रुपये।
  • पुलिस लाइन मंडला में 12 एनजीओ एवं 48 आरक्षक आवास गृह निर्माण, लागत 12.54 करोड़ रुपये।
  • पुलिस अधीक्षक कार्यालय भवन निर्माण, लागत 4.11 करोड़ रुपये।
  • सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, जनजातीय विकास एवं अन्य अधोसंरचना से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।
  • इन सभी 47 कार्यों की कुल स्वीकृत लागत 260.62 करोड़ रुपये है।[rashi mandal]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *