कांवड़ यात्रा मार्गों पर खुले में मांस बिक्री पर रोक:महादेवघाट-रायपुरा मार्ग पर रोज सख्ती से होगी मॉनिटरिंगकांवड़ यात्रा

सावन महीने की शुरुआत के साथ ही रायपुर नगर निगम ने कांवड़ यात्रा मार्गों पर खुले में मांस बिक्री के खिलाफ सख्ती के निर्देश दिए हैं। महापौर मीनल चौबे ने सभी जोन कमिश्नरों को आदेश दिया है कि अपने-अपने क्षेत्रों में कांवड़ यात्रा मार्गों पर खुले में मांस बिक्री पर तत्काल रोक लगाई जाए। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गमहापौर ने ऑनलाइन बैठक लेकर अधिकारियों से कहा कि सावन महीने में लाखे नगर चौक से महादेव घाट होते हुए रायपुरा मार्ग तक विशेष निगरानी रखी जाए। इस पूरे मार्ग पर रोज मॉनिटरिंग की जाएगी। यदि कहीं खुले में मांस बिक्री होती मिली तो संबंधित के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में महापौर ने मानसून के दौरान शहर के मुक्तिधामों की व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी मुक्तिधाम में जलभराव की स्थिति बनने पर संबंधित जोन कमिश्नर स्वयं मौके पर पहुंचकर तत्काल समस्या का समाधान कराएं, ताकि अंतिम संस्कार के दौरान लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

30 जुलाई से शुरू हुई कांवड़ यात्रा, 11 अगस्त तक चलेगी

सावन मास के साथ 30 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो चुकी है, जो 11 अगस्त को सावन शिवरात्रि तक चलेगी। इस दौरान बड़ी संख्या में शिवभक्त महादेवघाट समेत विभिन्न शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए कांवड़ लेकर पहुंचेंगे। रायपुर में लाखेनगर चौक, रायपुरा और महादेवघाट मार्ग पर श्रद्धालुओं की सबसे अधिक आवाजाही रहती है। इसी को देखते हुए नगर निगम ने इन मार्गों पर विशेष निगरानी रखने और खुले में मांस बिक्री पर सख्ती करने के निर्देश दिए हैं।ए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *