केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री सूर्य सरोवर योजना को दी मंजूरी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ऊर्जा भंडारण प्रणालियों सहित तैरते सौर फोटोवोल्टिक परियोजनाओं के विकास के लिए प्रधानमंत्री सूर्य सरोवर योजना (पीएम-एसएसवाई) को मंजूरी दे दी है। नई दिल्ली में मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस योजना को 5 हजार 70 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय के साथ मंजूरी दी गई है। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत 5 हजार मेगावाट की तैरती सौर फोटोवोल्टिक परियोजनाओं का विकास किया जाएगा। इसमें ऊर्जा भंडारण प्रणालियां भी शामिल होंगी। इन प्रणालियों की न्यूनतम भंडारण क्षमता दो घंटे होगी और कुल ऊर्जा भंडारण क्षमता 10 हजार मेगावाट होगी। श्री वैष्णव ने कहा कि इसके लिए अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता नहीं होगी। इसमें वर्तमान जलाशयों, नहरों और औद्योगिक तालाबों का उपयोग होगा। योजना की अवधि 5 वर्ष होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *