Today

‘मैं गांव जा रहा हूं’, अभिजीत दीपके बोले- तानाशाही के अंत की शुरुआत हो गई

दिल्ली पुलिस की हिरासत से छूटने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके अपने गांव के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने कहा कि 2 बजे की प्रेस कॉन्फ्रेंस सौरव दास और आशुतोष रांका करेंगे। दरअसल शनिवार को अभिजीत दीपके की दादी का निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार भी अभी नहीं किया गया है। ऐसे में अंतिम दर्शन के लिए वह महाराष्ट्र के हिंगोली स्थित अपने गांव जा रहे हैं।

50 हजार के मुचलके पर रिहा

शनिवार सुबह ही अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका मुंबई से एयर इंडिया की फ्लाइट लेकर दिल्ली पहुंचे थे। दिल्ली पुलिस फ्लाइट में ही उन्हें हिरासत में लेने पहुंच गई। तीनों को हिरासत में लिए जाने के बाद अलग-अलग जगह रखा गया। रविवार को तीनों को दिल्ली कैंट पुलिस थाने में एक्जिक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। यहां 50 हजार के निजी मुचलके पर तीनों को रिहा कर दिया गया है।

तानाशाही के अंत की शुरुआत- दीपके

गांव जाने की जानकारी देते हुए अभिजीत दीपके ने कहा कि अब तानाशाही के अंत की शुरुआत हो चुकी है और 10 अक्टूबर का दिन याद रखा जाएगा। सीजेपी ने एक बयान में कहा, ”दिल्ली पुलिस द्वारा करीब 24 घंटे तक गैरकानूनी तरीके से एहतियातन हिरासत में रखे जाने के बाद दिल्ली की कार्यकारी मजिस्ट्रेट अदालत ने कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेताओं अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को रिहा कर दिया।” कॉकरोच पार्टी ने कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के मद्देनजर राजधानी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच की गई ”मनमानी हिरासतों” की तीखी आलोचना हो रही है और उन्हें कानूनी चुनौती भी दी जा रही है।

आज का सवालसवाल 1/5

जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलकर क्या रखने का प्रस्ताव उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने मंजूर किया?

मोबाइल रिचार्ज जीतने का मौका!

सीजेपी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा, ”आखिरकार दिल्ली पुलिस को अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को रिहा करने के लिए मजबूर होना पड़ा। कॉकरोच कभी नहीं मरते।” इससे पहले, दिल्ली पुलिस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा था कि सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करने के बाद तीनों को एहतियातन गिरफ्तार किया गया और रविवार को दिल्ली कैंट स्थित विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (एसईएम) की अदालत में पेश किया गया।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार सहित विपक्ष के कई नेताओं को भी प्रदर्शन में शामिल होने की कोशिश के दौरान हिरासत में लिया गया था। आज फिर कनॉट प्लेस पर लेफ्ट के कार्यकर्ता और अन्य युवा प्रदर्शन कर रहे हैं जिन्हें दिल्ली पुलिस हिरासत में ले रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *