भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा टी20 इंटरनेशनल में शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ शतक लगाया था और पाकिस्तान के खिलाफ एशियन गेम्स के फाइनल में शतक जड़ा था। हालांकि वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरुआती दो मैचों में उनके बल्ले से ज्यादा रन नहीं निकले हैं। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में अभिषेक शर्मा के पास सबसे तेज 2000 हजार रन पूरे करने का मौका है। अगर वह रविवार को होने वाले तीसरे मुकाबले में 33 रन बना लेते हैं तो वह इस आंकड़े तक सबसे कम गेंदों में पहुंचने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।
टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 2000 रन (गेंद के लिहाज से)
टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम गेंदों में 2000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड सूर्यकुमार यादव के नाम है। पूर्व कप्तान ने 1164 गेंदों में खेल के सबसे छोटे प्रारूप में दो हजार रन पूरे किए थे। उनकी कप्तानी में भारत इस साल टी20 विश्व चैंपियन भी बना था। ऑस्ट्रेलिया के एरोन फिंच ने 1283 गेंदों में दो हजार रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया के ही ग्लेन मैक्सवेल ने ये आंकड़ा 1304 गेंदों में हासिल किया था। भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने 1390 गेंदों में 2000 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड के टिम साइफर्ट 1395 गेंदों में दो हजार रन तक पहुंचे थे।
सबसे ज्यादा छक्के
अभिषेक शर्मा के पास इन सभी खिलाड़ियों को पीछे छोड़ने का मौका है। वह सबसे तेज 2000 रन पूरे करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना सकते हैं। अभिषेक के नाम 63 पारियों में 1967 रन हैं। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में अभी तक 1009 गेंदों का सामना किया है। अभिषेक शर्मा के पास सूर्यकुमार यादव का एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के (फुल मेंबर टीम) लगाने का रिकॉर्ड तोड़ने का भी मौका है। अभिषेक शर्मा ने 2026 में 31 मैचों में 63 छक्के लगाए हैं। भारतीय सलामी बल्लेबाज इस साल टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। उन्हें इंदौर में होने वाले तीसरे टी20 मैच में सूर्यकुमार यादव से आगे निकलने के लिए 6 और छक्कों की जरूरत है। सूर्यकुमार यादव ने 2022 में 31 मैचों में 68 छक्के लगाए थे।
ये भी पढ़ें:सचिन नंबर-1 तो विराट लास्ट, बटलर-ब्रॉड ने चुने 21वीं सदी के टॉप 10 टेस्ट बैटर्स
भारतीय टीम ने पहला टी20 मैच 8 विकेट से जीता था लेकिन रांची में खेले गए दूसरे टी20 मैच में दोनों टीमों ने जमकर रन बटोरे। भारत ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे वेस्टइंडीज ने 9 गेंद रहते हासिल कर लिया था। तीसरे मैच में भी रनों की बारिश होने की संभावना है
